महराजगंज जिले में यातायात नियमों की अनदेखी कर सड़क पर स्टंट करने वालों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला कोल्हुई थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां एक बाइक पर छह युवकों के सवार होने का वीडियो सोशल मीडिया पर बृहस्पतिवार को तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक ही बाइक पर छह युवक सवार होकर सड़क पर फर्राटा भर रहे हैं। युवकों को न तो अपनी जान की परवाह दिखाई दे रही है और न ही सड़क पर चलने वाले दूसरे लोगों की सुरक्षा की चिंता है। बाइक पर क्षमता से कई गुना अधिक सवारी बैठाकर चलना यातायात नियमों का खुला उल्लंघन है। ऐसे में थोड़ी सी लापरवाही किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। अन्य वाहन चालकों की सुरक्षा खतरे में बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर लाइक, कमेंट और वायरल होने की चाह में कुछ युवक अपनी और दूसरों की जिंदगी को खतरे में डाल रहे हैं। इस तरह की हरकतों से सड़क पर चलने वाले राहगीरों और अन्य वाहन चालकों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ जाती है। गौरतलब है कि यातायात नियमों का पालन कराने के लिए प्रशासन और यातायात पुलिस लगातार जागरूकता अभियान चलाने के साथ कार्रवाई भी कर रही है। इसके बावजूद कुछ युवक बेखौफ होकर नियमों को चुनौती देते नजर आ रहे हैं। प्रभावी रोक लगाने के लिए सख्त कार्रवाई की अब सवाल यह है कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर पुलिस ऐसे युवकों की पहचान कर क्या कार्रवाई करती है सड़क पर स्टंटबाजी और ओवरलोडिंग पर प्रभावी रोक लगाने के लिए सख्त कार्रवाई की जरूरत है।
एक बाइक पर छह युवक सवार होकर सड़क पर दौड़े:महराजगंज में यातायात नियमों की उड़ाई धज्जियां, VIDEO
BREAKING
NEWS
















