Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश बरातभारी में चंडी महायज्ञ और संत सम्मेलन जारी: 30 नवंबर तक चलेंगे...

बरातभारी में चंडी महायज्ञ और संत सम्मेलन जारी: 30 नवंबर तक चलेंगे आयोजन; वृंदावन के कलाकार दिखा रहे धार्मिक झांकियां – Sravasti Chandi Mahayagya & Sant Sammelan

0
4

बरातभारी में चंडी महायज्ञ और संत सम्मेलन जारी।

श्रावस्ती के सिरसिया ब्लॉक के बरातभारी गांव में प्राथमिक विद्यालय के पास श्री चंडी महायज्ञ और विराट संत सम्मेलन चल रहा है। 22 नवंबर से शुरू हुआ यह आयोजन 30 नवंबर तक चलेगा। श्रद्धालु रोज पूजा और प्रवचन में शामिल हो रहे हैं।

.

26 से 29 नवंबर तक हर रात 9 बजे वृंदावन के कलाकार धार्मिक झांकियां दिखा रहे हैं। गुरुवार शाम ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सोनू मिश्रा पत्नी के साथ यज्ञ स्थल पहुंचे और पूजा की। इसके बाद ग्रामवासी ओमकार द्विवेदी और सोनू मिश्रा ने फीता काटकर झांकी कार्यक्रम शुरू किया।

महायज्ञ में यज्ञाध्यक्ष श्री ज्ञानेन्द्र शास्त्री जी महाराज (सीता कुंड, श्रीधाम अयोध्या), यज्ञाचार्य श्री अवधेश शास्त्री जी (श्रीधाम अयोध्या) और कथावाचक विपिन व्यास जी महाराज (हरदोई) अनुष्ठान और कथा-प्रवचन कर रहे हैं।

कार्यक्रम के यजमान कृष्णमोहन तिवारी उर्फ पप्पू तिवारी हैं। आयोजन में हरिओम द्विवेदी, एकघरवा निवासी अनिल कुमार त्रिपाठी, एकघरवा प्रधान दिनेश कुमार गिरी उर्फ दिलदार बाबा, बेनीडिहवा प्रधान भूषन यादव और ग्रामवासी सहयोग कर रहे हैं।

कार्यक्रम के अनुसार, 22 नवंबर को सुबह 11 बजे कलश यात्रा निकाली गई। रोज सुबह 7 से 11 बजे तक पूजन और शाम 7 बजे से हरि इच्छा तक प्रवचन हो रहे हैं तथा 30 नवंबर दिन सोमवार को विशाल भंडारा का आयोजन निश्चित हुआ है।