Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश वॉलीबॉल में केंद्रीय विद्यालय ने आरसीसी को हराया: खेल संगम में दूसरे...

वॉलीबॉल में केंद्रीय विद्यालय ने आरसीसी को हराया: खेल संगम में दूसरे दिन सात मुकाबले, बस्ती में 1,250 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा – Basti Khel Sangam 2026

बस्ती खेल संगम में खिलाड़ियों ने दिखाया दम।

बस्ती के शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में चल रहे तीन दिवसीय बस्ती खेल संगम के दूसरे दिन शुक्रवार को प्रतियोगिताएं सुबह 11 बजे शुरू हुईं। दिनभर में अलग-अलग खेलों के सात मुकाबले तय किए गए।

.

दूसरे दिन का पहला वॉलीबॉल मुकाबला केंद्रीय विद्यालय और आरसीसी स्कूल के बीच हुआ। केंद्रीय विद्यालय की टीम ने यह मैच जीता। दूसरा मुकाबला श्रीराम पब्लिक स्कूल और जनता इंटर कॉलेज के बीच खेला जा रहा है।

केंद्रीय विद्यालय ने वॉलीबॉल में आरसीसी स्कूल को हराया।

केंद्रीय विद्यालय ने वॉलीबॉल में आरसीसी स्कूल को हराया।

स्कोरिंग कमेटी के सदस्य आदित्य प्रताप सिंह और प्रशांत ने बताया कि शुक्रवार को कुल सात मैच तय हैं।

प्रतियोगिताओं के नतीजों और खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर आगे की टीमों का चयन होगा। मैदान पर विद्यालयों के शिक्षक और समर्थक भी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते दिखे।

बस्ती खेल संगम में खिलाड़ियों ने दिखाया दम।

बस्ती खेल संगम में खिलाड़ियों ने दिखाया दम।

आयोजक भावेश पांडेय ने बताया कि खेल संगम में जिले के अलग-अलग विद्यालयों के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका दिया जा रहा है।

भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित

इसका उद्देश्य बच्चों में खेल के प्रति रुचि बढ़ाना और उन्हें प्रतियोगिता का मंच देना है। उन्होंने कहा कि खेल से बच्चों में अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित होती है।

नेशनल एसोसिएशन ऑफ यूथ की ओर से आयोजित इस खेल संगम में 25 विद्यालयों के करीब 1,250 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिताएं छह खेल वर्गों में हो रही हैं।