Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश श्रावस्ती के दर्जनों गांवों में मोबाइल नेटवर्क नहीं: ग्रामीणों को कॉल, वीडियो...

श्रावस्ती के दर्जनों गांवों में मोबाइल नेटवर्क नहीं: ग्रामीणों को कॉल, वीडियो कॉल और ऑनलाइन काम में दिक्कत – Shravasti Network Crisis

श्रावस्ती में लोगों ने की नेटवर्क सुधारने की मांग।

श्रावस्ती डिजिटल युग में मोबाइल और इंटरनेट लोगों की जरूरत बन चुके हैं, लेकिन जमुनहा क्षेत्र के हरदत्तनगर गिरंट सहित आसपास के दर्जनों गांवों में मोबाइल नेटवर्क की बदहाल व्यवस्था ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है।

.

शुक्रवार दोपहर 1:00 बजे लोगों ने बताया कि नेटवर्क कमजोर रहने और बार-बार गायब होने से लोगों को सामान्य फोन कॉल करने में भी दिक्कत हो रही है।

ग्रामीणों के मुताबिक, गांवों में मोबाइल नेटवर्क की स्थिति बेहद खराब है। घरों के अंदर नेटवर्क नहीं मिलने से लोगों को फोन पर बातचीत करने के लिए घर से बाहर निकलना पड़ता है।

खुले स्थान पर पहुंचने के बाद ही मोबाइल में नेटवर्क

कई बार गांव के बाहर किसी ऊंचे या खुले स्थान पर पहुंचने के बाद ही मोबाइल में नेटवर्क आता है। इससे रोजमर्रा के जरूरी काम भी प्रभावित हो रहे हैं।

समस्या का सबसे अधिक असर उन परिवारों पर पड़ रहा है, जिनके बच्चे रोजगार के सिलसिले में दूसरे प्रदेशों में रहते हैं। परदेश में रह रहे बच्चों से वीडियो कॉल के जरिए बातचीत करना ग्रामीणों के लिए मुश्किल हो गया है।

घरों में नहीं मिलता मोबाइल नेटवर्क, ऊंचे स्थानों पर जाकर करते हैं बात।

नेटवर्क की समस्या के चलते परिवारों के बीच संपर्क बाधित रहता है, जिससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।

वहीं, युवाओं को ऑनलाइन पढ़ाई, इंटरनेट के जरिए जरूरी जानकारी जुटाने और विभिन्न ऑनलाइन कार्यों में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

डिजिटल सेवाओं पर निर्भरता बढ़ने के बावजूद गांवों में नेटवर्क की सुविधा पर्याप्त नहीं होने से ग्रामीण खुद को सुविधाओं से वंचित महसूस कर रहे हैं।

समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग

ग्रामीणों ने संबंधित मोबाइल नेटवर्क कंपनियों और विभागीय अधिकारियों से क्षेत्र में नेटवर्क क्षमता बढ़ाने तथा समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है, ताकि गांवों में भी मोबाइल और इंटरनेट सेवाएं सुचारु रूप से उपलब्ध हो सकें।

वहीं कई ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी कंपनी बीएसएनएल को भी ग्रामीण क्षेत्रों में अपनी सुविधा बढ़ाने की जरूरत है।