बहराइच में नहर किनारे प्लास्टिक के बोरे में मिले युवक के शव की पहचान और हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में श्रावस्ती के रहने वाले एक दंपती को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, युवक की हत्या प्रेम संबंधों को लेकर हुए विवाद में की गई थी। मृतक की पहचान बस्ती जिले के गंधरिया बुजुर्ग निवासी आकाश गुप्ता के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल बिजली का तार, दो डंडे और बोलेरो गाड़ी बरामद की है। मामले में दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं। तस्वीर देखकर भाई ने की थी पहचान पुलिस के अनुसार, मटेरा थाना क्षेत्र में पीपरहवा नहर पुल के पास प्लास्टिक के बोरे में युवक का शव मिला था। मृतक के भाई विकास कसौधन ने तस्वीर देखकर उसकी पहचान आकाश गुप्ता के रूप में की। परिजनों ने बताया कि आकाश से आखिरी बार 9 अक्टूबर की रात बात हुई थी।
डेढ़ साल पहले भी हुई थी शिकायत पुलिस के मुताबिक, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर), सीसीटीवी फुटेज और पूछताछ में सामने आया कि मुंबई में काम करने वाले आकाश का पूनम देवी से संबंध था। पूनम के पति राजकुमार गुप्ता को इसकी जानकारी थी। इस संबंध को लेकर करीब डेढ़ साल पहले मल्हीपुर थाने और महिला हेल्पलाइन 1090 पर शिकायत भी की गई थी। पुलिस का कहना है कि इसके बावजूद आकाश द्वारा पूनम पर मिलने के लिए दबाव बनाए जाने की बात सामने आई। इसी विवाद को हत्या की वजह बताया जा रहा है। घर बुलाकर हत्या करने का आरोप पुलिस की जांच के अनुसार, 10 अक्टूबर की शाम करीब 7:30 बजे राजकुमार ने अपनी पत्नी पूनम के जरिए आकाश को श्रावस्ती जिले के मल्हीपुर थाना क्षेत्र स्थित शिकारी चौड़ा में अपने घर बुलाया था। पुलिस का आरोप है कि वहां बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया। इसके बाद राजकुमार, पूनम, पूनम के पिता फूलचन्द और भाई अनुज ने कथित तौर पर बिजली के तार से गला दबाकर और डंडों से मारपीट कर आकाश की हत्या कर दी। बोलेरो से बहराइच लाकर फेंका शव पुलिस के मुताबिक, हत्या के बाद शव को प्लास्टिक के बोरे में भरकर बोलेरो से बहराइच लाया गया। इसके बाद मटेरा थाना क्षेत्र में पीपरहवा नहर पुल के पास शव फेंक दिया गया, ताकि उसकी पहचान छिपाई जा सके। छंगा चौराहे से पति-पत्नी गिरफ्तार मटेरा पुलिस ने 15 अक्टूबर को छंगा चौराहे से पूनम देवी (25) पत्नी राजकुमार गुप्ता और राजकुमार गुप्ता (28) को गिरफ्तार किया। दोनों श्रावस्ती जिले के मल्हीपुर थाना क्षेत्र के शिकारी चौड़ा के निवासी हैं। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर एक बिजली का तार, दो डंडे और बोलेरो गाड़ी (नंबर UP46E2773) बरामद की है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय में पेश करने के लिए भेजा गया। दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी पुलिस के मुताबिक, विवेचना में फूलचन्द गुप्ता पुत्र रामजियावन और अनुज कुमार गुप्ता पुत्र फूलचन्द गुप्ता के नाम भी सामने आए हैं। दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर रवाना की गई है। एसपी के निर्देशन में हुई कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) दुर्गा प्रसाद तिवारी और क्षेत्राधिकारी नानपारा चित्रांशु गौतम के पर्यवेक्षण में कार्रवाई की गई। प्रभारी निरीक्षक प्रेमपाल सिंह के नेतृत्व में गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक विजय कुमार चौधरी, हेड कांस्टेबल राजेन्द्र मोदनवाल, हेड कांस्टेबल रामजीत यादव, कांस्टेबल सचिन सिंह, संगम यादव, सत्यम सिंह और महिला कांस्टेबल मुस्कान मौर्या शामिल रहीं।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› भाजपा नेता ने मां जननी की आंखों की पट्टी खोली:धन्धरा में दिव्य स्वरूप के दर्शन कर श्रद्धालु हुए भावविभोर, जयकारों से गूंजा दरबार › दो महिलाओं को बाल पकड़कर जमीन पर पटका, VIDEO:पड़ोसियों ने की मारपीट, जान से मारने की धमकी भी दी › दैनिक भास्कर की खबर का असर:बस्ती-महुली मार्ग पर शुरू हुए काम की गुणवत्ता पर उठे सवाल › बोझिया में अकेली रह रही वृद्धा की संदिग्ध मौत:बेटे ने हत्या की आशंका जताई, पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026


















