महराजगंज के फरेंदा नगर के अंबेडकर नगर डड़वार स्थित मां वैष्णो देवी मंदिर में शारदीय नवरात्र पर भव्य जागरण हुआ। इसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेश जायसवाल मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। उन्होंने मां वैष्णो देवी के चरणों में शीश नवाकर पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया। राजेश जायसवाल ने श्रद्धालुओं को संबोधित किया और नवरात्र पर्व का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करते हैं। उन्होंने मां रानी से प्रार्थना की कि सभी क्षेत्रवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य बना रहे। उन्होंने क्षेत्र की प्रगति और सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की। जागरण के दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल रहा। श्रद्धालुओं ने पूरी श्रद्धा के साथ मां के दर्शन किए और सुखमय जीवन के लिए प्रार्थना की।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› कोठीभार पुलिस ने सिसवा कस्बे में किया पैदल गश्त:नवरात्रि-दशहरा पर सुरक्षा और शांति बनाए रखने के लिए दिए निर्देश › कप्तानगंज पुलिस ने 4 लोगों को शांति भंग में पकड़ा:एक वारंटी भी गिरफ्तार, हर्रैया और कोतवाली क्षेत्र के हैं आरोपी › एग्री-पीवी प्लांट से सिंचाई 200 से घटकर 60 रुपए:मिहींपुरवा में अपर सचिव ने की सराहना, महिला स्वयं सहायता समूह संभाल रहीं संचालन › जमुनहा में लक्ष्मण-मेघनाद महासंग्राम का मंचन:दुर्गा पूजा समिति ने कन्या प्राथमिक विद्यालय प्रांगण में कराया आयोजन, उमड़ी भीड़“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026




















