पचवस स्थित इंद्रासन सिंह स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजकीय महाविद्यालय में साइबर सुरक्षा पर एक जागरूकता कार्यशाला हुई। यह कार्यशाला मिशन शक्ति अभियान के तहत उत्तर प्रदेश पुलिस के सहयोग से आयोजित की गई थी। थाना छावनी, बस्ती के साइबर सेल के प्रभारी निरीक्षक और पुलिसकर्मियों ने छात्रों को साइबर फ्रॉड के अलग-अलग प्रकार और उनसे बचने के तरीके बताए। इस दौरान पुलिस मुख्यालय के साइबर सलाहकार के व्याख्यान का सीधा प्रसारण भी किया गया। प्राचार्य डॉ. विशाल श्रीवास्तव ने कहा कि साइबर अपराध किसी के साथ भी हो सकता है, इसलिए सभी को सावधान रहना चाहिए। प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र यादव ने खासकर महिलाओं और बुजुर्गों के साथ होने वाले अपराधों पर बात की। छावनी थाने से आई महिला कांस्टेबल्स ने छात्रों को जागरूक करने के लिए प्रचार सामग्री बांटी। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ डॉ. दुर्गेश सिंह यादव और मोहित सोनी समेत कई प्राध्यापक व कर्मचारी मौजूद थे।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› भाजपा नेता ने मां जननी की आंखों की पट्टी खोली:धन्धरा में दिव्य स्वरूप के दर्शन कर श्रद्धालु हुए भावविभोर, जयकारों से गूंजा दरबार › दो महिलाओं को बाल पकड़कर जमीन पर पटका, VIDEO:पड़ोसियों ने की मारपीट, जान से मारने की धमकी भी दी › दैनिक भास्कर की खबर का असर:बस्ती-महुली मार्ग पर शुरू हुए काम की गुणवत्ता पर उठे सवाल › बोझिया में अकेली रह रही वृद्धा की संदिग्ध मौत:बेटे ने हत्या की आशंका जताई, पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026


















