कृषि विज्ञान केंद्र, नानपारा, बहराइच-II में 15 अक्टूबर दिन गुरुवार को राष्ट्रीय महिला किसान दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों में महिलाओं के महत्वपूर्ण योगदान को सम्मानित करना तथा उन्हें नवीन वैज्ञानिक तकनीकों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में केंद्र की गृह विज्ञान विशेषज्ञ श्रीमती रेनू आर्या ने पोषण सुरक्षा, संतुलित आहार एवं पोषण वाटिका के महत्व पर जानकारी दी। बीज प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ श्री सुनील कुमार ने गुणवत्तायुक्त बीजों के चयन, बीजोपचार एवं उन्नत बीजों के उपयोग पर प्रकाश डाला। मृदा विज्ञान विशेषज्ञ श्री संदीप कुमार गौतम ने मृदा परीक्षण, मृदा स्वास्थ्य संरक्षण तथा संतुलित उर्वरक प्रबंधन के संबंध में जानकारी प्रदान की। वहीं, कृषि वानिकी के विषय वस्तु विशेषज्ञ श्री उमेश कुमार ने कृषि वानिकी, खेतों की मेड़ों पर वृक्षारोपण, उन्नत सब्जी उत्पादन तथा कृषि विविधीकरण के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने के उपाय बताए। वैज्ञानिकों ने कहा कि कृषि क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। महिलाएं फसल उत्पादन, बीज संरक्षण, पशुपालन, बागवानी एवं कृषि उत्पादों के प्रसंस्करण में महत्वपूर्ण योगदान देती हैं। महिलाओं को वैज्ञानिक प्रशिक्षण, आधुनिक कृषि तकनीकों एवं उद्यमिता से जोड़कर उनकी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ किया जा सकता है। कार्यक्रम में महिला किसानों को टिकाऊ कृषि पद्धतियां अपनाने, पोषण सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा कृषि एवं संबद्ध गतिविधियों के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› भाजपा नेता ने मां जननी की आंखों की पट्टी खोली:धन्धरा में दिव्य स्वरूप के दर्शन कर श्रद्धालु हुए भावविभोर, जयकारों से गूंजा दरबार › दो महिलाओं को बाल पकड़कर जमीन पर पटका, VIDEO:पड़ोसियों ने की मारपीट, जान से मारने की धमकी भी दी › दैनिक भास्कर की खबर का असर:बस्ती-महुली मार्ग पर शुरू हुए काम की गुणवत्ता पर उठे सवाल › बोझिया में अकेली रह रही वृद्धा की संदिग्ध मौत:बेटे ने हत्या की आशंका जताई, पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026


















