श्रावस्ती जिले के ग्राम पंचायत महादेवा स्थित हुसैनिया इमामबाड़े में शिया समुदाय ने नौचंदी जुमेरात पर विशेष मजलिस और मुनाजात का आयोजन किया। इस दौरान समुदाय के लोग एकत्र हुए। लोगों ने मौला हज़रत अब्बास अलैहिस्सलाम की शान में मुनाजात पढ़ी और देश व समाज में अमन-चैन की दुआ मांगी। यह धार्मिक अनुष्ठान पूरी अकीदत और एहतराम के साथ संपन्न हुआ। इस्लामी कैलेंडर के अनुसार, नए महीने की पहली जुमेरात (गुरुवार) को ‘नौचंदी जुमेरात’ कहा जाता है। इस रात को इबादत, दुआओं और नेक कामों के लिए बहुत खास माना जाता है। लोग अपनी परेशानियों से निजात और मन्नतों की क़बूलियत के लिए विशेष इबादत करते हैं। मजलिस के बाद इमामबाड़े में नियाज़ का प्रबंध किया गया, जहां उपस्थित लोगों के बीच फल, मिठाइयां और तबर्रुक बांटा गया।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› बस्ती में पूर्व-सांसद की माता के निधन पर शोक सभा:आवास पर पहुंचे कई गणमान्यजन, परिवार को ढांढस बंधाया › बहराइच में केला बेचकर लौट रहे युवकों से मारपीट:आरोपियों ने 25 हजार रुपए और चेन लूटी, कार्रवाई न होने पर पीड़ित पक्ष ने किया प्रदर्शन › श्रावस्ती के युवक की बेंगलुरु में मौत:परिवार ने प्रशासन से आर्थिक मदद मांगी › Balrampur DM Distributes Motorized Tricycles & Visits Day Care Center“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026




















