सिद्धार्थनगर के जोगिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में चिकित्सा अधिकारी डॉ. सौरभ चतुर्वेदी ने अस्पताल के उन कर्मियों को नोटिस दिया है, जो बिना अनुमति के सरकारी आवासों में रह रहे हैं। उनसे आवास खाली करने को कहा गया है। CHC जोगिया में डॉक्टरों और कर्मियों के लिए तीन तरह के आवास बने हैं। इनमें टाइप-1 और टाइप-2 इमरजेंसी ड्यूटी वालों के लिए हैं, जबकि टाइप-3 आवास चिकित्सा अधिकारी और फार्मासिस्ट के लिए हैं। हालांकि, कई अस्पताल कर्मी सालों से टाइप-3 आवासों में रह रहे हैं। इससे पहले भी चिकित्सा अधिकारियों ने ऐसे नोटिस जारी किए थे, लेकिन उनका कोई असर नहीं हुआ था। अब 15 दिन पहले फिर से नोटिस जारी किया गया है। सरकारी आवास में रह रहे प्रवीण से इस बारे में बात नहीं हो पाई। वहीं, स्टाफ नर्स शांति वर्मा ने बताया कि उन्हें नोटिस मिल गया है। डॉ. सौरभ चतुर्वेदी ने बताया कि आवास खाली करने के लिए नोटिस दिया गया है। लोगों को अपनी व्यवस्था करने और नियमों के हिसाब से आवास खाली करने का समय दिया गया है।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› बस्ती के पंकज साहनी का पुलिस विभाग में चयन:जगराम कृष्णा इंटर कॉलेज में हुआ सम्मान समारोह; जिला पंचायत सदस्य ने दी बधाई › नवाबगंज से उमरा के लिए रवाना हुए जायरीन:हाजी शकील परिवार संग सऊदी अरब रवाना, मौलाना कास्मी ने बताया उमरा का महत्व › जमुनहा तहसील के शौचालय में गंदगी और दुर्गंध:लोग परेशान, वॉशबेसिन से सीट तक खराब हालत, ग्रामीणों ने की सुधार की मांग › सीमावर्ती गांव जरवा में निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर लगा:20 पशुपालकों के 160 पशुओं का इलाज हुआ, मुफ्त दवाएं भी मिलीं“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026























