Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश डंपर की चपेट में आने से सांड की मौत:मद्दों भट्टा के पटेल...

डंपर की चपेट में आने से सांड की मौत:मद्दों भट्टा के पटेल नगर बाजार में ग्रामीणों ने मिट्टी देकर किया अंतिम संस्कार

0
8
डंपर की चपेट में आने से सांड की मौत:मद्दों भट्टा के पटेल नगर बाजार में ग्रामीणों ने मिट्टी देकर किया अंतिम संस्कार

बलरामपुर के मद्दों भट्टा के पटेल नगर बाजार में गुरुवार रात एक सांड की मौत हो गई। तेज रफ्तार डंपर ने उसे टक्कर मार दी थी। सांड रातभर सड़क पर पड़ा रहा। शुक्रवार सुबह स्थानीय लोगों ने सांड के अंतिम संस्कार की व्यवस्था की। उन्होंने जेसीबी से सांड को उठवाकर मिट्टी देकर दफनाया। इस दौरान लोगों ने बेजुबान पशु के प्रति अपनी संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी दिखाई। इस मौके पर श्याम जी वर्मा, ओम प्रकाश वर्मा, विनय कुमार गुप्ता, संजय, राजेश कुमार वर्मा और कुश कुमार श्रीवास्तव समेत कई लोग मौजूद थे। सभी ने मिलकर सांड को सम्मानपूर्वक दफनाने में सहयोग किया। स्थानीय लोगों ने वाहन चालकों से अपील की है कि जंगल और पशुओं की आवाजाही वाले इलाकों में गाड़ी धीरे चलाएं, ताकि ऐसे हादसे रोके जा सकें।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat