Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home लोकल न्यूज जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं एस0एस0बी0 कमाण्डेंट ने आगामी त्योहारों के दृष्टिगत भारत-नेपाल...

जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं एस0एस0बी0 कमाण्डेंट ने आगामी त्योहारों के दृष्टिगत भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

0
2

श्रावस्ती। आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जनपद श्रावस्ती में सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग, पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी एवं एसएसबी कमांडेंट अमरेंद्र कुमार वरुण’ द्वारा थाना सिरसिया क्षेत्र अंतर्गत इंडो नेपाल के सुईया बॉर्डर, तृषमा बार्डर एवं आसपास के सीमावर्ती क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान उन्होने सीमा स्तम्भ संख्या भारत-638(9) का स्थलीय निरीक्षण करते हुए सीमा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध तस्करी, आपराधिक गतिविधियों, संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की आवाजाही एवं अन्य संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु सतर्क निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही सुरक्षा बलों को पूरी सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर तहसीलदार भिनगा, पुलिस एवं एसएसबी के अधिकारी/कर्मचारीगण सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat