पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती *श्री राहुल भाटी* के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में *अपर पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्रकेश सिंह* एवं *क्षेत्राधिकारी इकौना श्री भरत पासवान* के कुशल पर्यवेक्षण में *नवीन मॉडर्न पुलिस थाना श्रावस्ती* पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए हत्या के अभियोग में प्रकाश में आए अभियुक्त *भगेलू यादव पुत्र रामरंग यादव उर्फ रंगे, निवासी ग्राम परशुरामपुर, थाना नवीन मॉडर्न पुलिस थाना श्रावस्ती, जनपद श्रावस्ती* को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा संख्या *UP46T3981* तथा मृतका से संबंधित एक अदद बैंक पासबुक, एक अदद एटीएम कार्ड एवं एक अदद ई-श्रम कार्ड बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा 238 बीएनएस की बढ़ोतरी की गई। अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय भिनगा, श्रावस्ती के समक्ष पेश करने हेतु रवाना किया गया।
*घटना का संक्षिप्त विवरण:*
दिनांक *11.10.2026* को वादी मुकदमा शिवम शुक्ला पुत्र पवन कुमार शुक्ला, निवासी ग्राम दसियापुर, थाना नवीन मॉडर्न पुलिस थाना श्रावस्ती, जनपद श्रावस्ती द्वारा थाना स्थानीय पर प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया कि उनकी माता पुष्पा शुक्ला दवा-इलाज कराकर ई-रिक्शा से घर वापस आ रही थीं। इसी दौरान रास्ते में उनका शव मृत अवस्था में मिला। वादी द्वारा अपनी माता की हत्या किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा किए जाने की आशंका व्यक्त की गई। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-144/2026 धारा 103(1) बीएनएस के अंतर्गत अज्ञात अभियुक्त के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई।
विवेचना के दौरान सीडीआर, सीसीटीवी फुटेज, परिस्थितिजन्य साक्ष्यों एवं मृतका के पति के बयान आदि के आधार पर ई-रिक्शा चालक *भगेलू यादव पुत्र रामरंग यादव उर्फ रंगे* का नाम प्रकाश में आया। विवेचना में सामने आया कि मृतका को घर ले जाते समय अभियुक्त द्वारा सुनसान स्थान पर गलत काम करने का प्रयास किया गया, जिसका मृतका ने विरोध किया। इसके बाद अभियुक्त ने पकड़े जाने एवं बदनामी के डर से कथित रूप से मृतका की हत्या कर दी। घटना के बाद अभियुक्त ने मृतका की बैंक पासबुक, एटीएम कार्ड एवं ई-श्रम कार्ड को झाड़ियों में छिपा दिया था।
पुलिस टीम द्वारा दिनांक *15.10.2026* को अभियुक्त *भगेलू यादव* को *लखनऊवा फार्म ग्राम तिलकपुर के पास, थाना नवीन मॉडर्न पुलिस थाना श्रावस्ती* से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा संख्या *UP46T3981* तथा मृतका की एक अदद बैंक पासबुक, एक अदद एटीएम कार्ड एवं एक अदद ई-श्रम कार्ड बरामद किए गए। उक्त बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा 238 बीएनएस की बढ़ोतरी की गई। गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने हेतु रवाना किया गया।
*पंजीकृत अभियोग:*
मु0अ0सं0-144/2026, धारा 103(1), 238 बीएनएस थाना नवीन मॉडर्न पुलिस थाना श्रावस्ती जनपद श्रावस्ती।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता:*
भगेलू यादव पुत्र रामरंग यादव उर्फ रंगे निवासी ग्राम परशुरामपुर थाना नवीन मॉडर्न पुलिस थाना श्रावस्ती जनपद श्रावस्ती।
*बरामदगी का विवरण:*
1. घटना में प्रयुक्त एक अदद ई-रिक्शा संख्या UP46T3981।
2. मृतका की एक अदद बैंक पासबुक।
3. मृतका का एक अदद एटीएम कार्ड।
4. मृतका का एक अदद ई-श्रम कार्ड।
*गिरफ्तारी का स्थान:*
लखनऊवा फार्म ग्राम तिलकपुर के पास थाना नवीन मॉडर्न पुलिस थाना श्रावस्ती, जनपद श्रावस्ती।
*गिरफ्तारी टीम:*
1. थानाध्यक्ष श्री जयहरी मिश्रा, थाना नवीन मॉडर्न पुलिस थाना श्रावस्ती।
2. उ0नि0 श्री संदीप कुमार, थाना नवीन मॉडर्न पुलिस थाना श्रावस्ती।
3. उ0नि0 श्री बाबूराम, थाना नवीन मॉडर्न पुलिस थाना श्रावस्ती।
4. हे0का0 रंजय लाल साहनी, थाना नवीन मॉडर्न पुलिस थाना श्रावस्ती।
5. का0 देवेन्द्र यादव, थाना नवीन मॉडर्न पुलिस थाना श्रावस्ती।
6. का0 विमलेश कुमार, थाना नवीन मॉडर्न पुलिस थाना श्रावस्ती।
7. का0 संतोष कुमार, थाना नवीन मॉडर्न पुलिस थाना श्रावस्ती।
8. का0 गुलशन कुमार, थाना नवीन मॉडर्न पुलिस थाना श्रावस्ती।






















