श्रावस्ती। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने कलेक्ट्रेट परिसर में नवनिर्मित पेंशनर कक्ष का फीता काटकर एवं शिलापट्ट का अनावरण कर लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने पेंशनर्स से संवाद कर कुशलक्षेम जाना और उनकी समस्याएं भी सुनी तथा निराकरण हेतु संबंधित को निर्देशित भी किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि आज एयर कंडीशन युक्त पेंशनर कक्ष का लोकार्पण किया गया है, जिससे कि गर्मियों में बुजुर्ग पेंशनरों को बैठने की सुविधा प्रदान होगी। यदि वह कोषागार में अपने पेंशन सम्बन्धी
किसी भी कार्य के लिए आते है तो अब उन्हें इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा, बल्कि निर्माण कराये गये नवीन कक्ष में आराम से बैठ सकते है। इसमें पेंशनर्स के लिए आरामदायक कुर्सी, मेज, एसी, वाशरूम, पीने का स्वच्छ पानी आदि की व्यवस्था की गई है। जिससे बुजुर्ग पेंशनरों को कोई दिक्कत न होने पाये।इस अवसर पर वरिष्ठ कोषाधिकारी विनीत कुमार, अधिशाषी अभियन्ता ग्रामीण अभियंत्रण मानवेंद्र सेमत सहित कोषागार के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
और पढ़ें
›
आगामी त्योहारों के दृष्टिगत भारत-नेपाल सीमा पर संयुक्त निरीक्षण एवं पेट्रोलिंग किया गया
›
62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, भिनगा में कस्टम विभाग के 47 निरीक्षकों के 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया गया
›
जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनी जनसामान्य की समस्याएं
›
नियमों का उल्घंन करने पर प्रिन्टिंग प्रेस संचालकों को पोस्टर या पम्फलेट छापने पर होगी कार्यवाही










