*
पुलिस अधीक्षक श्री राहुल भाटी के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्रकेश सिंह एवं क्षेत्राधिकारी इकौना श्री भरत पासवान के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक थाना गिलौला श्री राजेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में थाना गिलौला पुलिस टीम द्वारा दुष्कर्म एवं अपहरण से संबंधित प्रकरण में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
*घटना का संक्षिप्त विवरण*-
दिनांक 17.10.2026 को उपनिरीक्षक श्री इन्द्रजीत प्रसाद मय हमराह के साथ क्षेत्र में गश्त, अपराध की रोकथाम एवं देखभाल के दौरान ग्राम घोरमा परसिया में मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना गिलौला पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 180/2026 में वांछित अभियुक्त अलखराम पुत्र छेदीराम, निवासी ग्राम मनिहार तारा थाना हरदत्तनगर गिरण्ट जनपद श्रावस्ती भेसड़ी नहर पुल के पास कहीं जाने के लिए वाहन की प्रतीक्षा कर रहा है।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम तत्काल भेसड़ी नहर पुल के पास पहुंची। वहां मुखबिर द्वारा सड़क के बाईं ओर खड़े एक व्यक्ति की ओर इशारा कर उसकी पहचान वांछित अभियुक्त के रूप में कराई गई। पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्ति को रोककर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपना नाम अलखराम पुत्र छेदीराम, निवासी ग्राम मनिहार तारा, थाना हरदत्तनगर गिरण्ट, जनपद श्रावस्ती बताया।
इसके उपरांत पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को मुकदमा उपरोक्त में वांछित होने के कारण दिनांक 17.10.2026 को प्रातः 05:15 बजे भेसड़ी नहर पुल के पास, बहद ग्राम पकड़िया, थाना हरदत्तनगर गिरण्ट, जनपद श्रावस्ती से गिरफ्तार किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण*-
अलखराम पुत्र छेदीराम निवासी ग्राम मनिहार तारा, थाना हरदत्तनगर गिरण्ट, जनपद श्रावस्ती।
*पंजीकृत अभियोग का विवरण*-
मु0अ0सं0 180/2026, धारा 64(2)(m), 137(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं धारा 5L(N)/6 पॉक्सो एक्ट, थाना गिलौला, जनपद श्रावस्ती।
*गिरफ्तारी का स्थान एवं समय*—
स्थान: भेसड़ी नहर पुल के पास, बहद ग्राम पकड़िया, थाना हरदत्तनगर गिरण्ट, जनपद श्रावस्ती।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम*-
1. श्री राजेश कुमार गुप्ता — प्रभारी निरीक्षक, थाना गिलौला, जनपद श्रावस्ती।
2. श्री इन्द्रजीत प्रसाद, उपनिरीक्षक
3. श्री वीरेन्द्र कुमार, हेड कांस्टेबल
4. श्री अरुण प्रताप राणा, कांस्टेबल






















