BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश महराजगंज में मौसम के उतार-चढ़ाव से बढ़ीं बीमारियां:जिला अस्पताल में मरीजों की...

महराजगंज में मौसम के उतार-चढ़ाव से बढ़ीं बीमारियां:जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ी, सावधानी बरतने की सलाह

महराजगंज में मौसम के लगातार बदलते मिजाज का असर लोगों की सेहत पर दिखने लगा है। कभी गर्मी तो कभी नमी और तापमान में उतार-चढ़ाव के चलते मौसमी बीमारियां बढ़ रही हैं। पिछले कुछ दिनों से जिला अस्पताल में उल्टी-दस्त, बुखार और चर्म रोग के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। सोमवार को बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए ओपीडी पहुंचे।
उल्टी-दस्त और चर्म रोग के मरीज बढ़े डॉक्टरों के मुताबिक, मौसम में बदलाव के दौरान खान-पान और साफ-सफाई में लापरवाही लोगों को बीमार कर सकती है। दूषित पानी और बासी खाना पेट से जुड़ी बीमारियों की वजह बन सकते हैं। ऐसे में लोगों को खाने-पीने में विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। बच्चों और बुजुर्गों को उल्टी-दस्त होने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाने की सलाह दी जा रही है। साफ पानी पीने और हाथ धोने की सलाह जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एके द्विवेदी ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण मरीजों की संख्या बढ़ी है। अस्पताल में उल्टी-दस्त और चर्म रोग से पीड़ित लोग भी पहुंच रहे हैं। उन्होंने लोगों को बासी खाना न खाने और पीने के लिए उबला या साफ पानी इस्तेमाल करने की सलाह दी। उन्होंने खाने से पहले और शौचालय के इस्तेमाल के बाद साबुन से अच्छी तरह हाथ धोने पर भी जोर दिया। शरीर में पानी की कमी न होने दें स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को मौसम के अनुसार सावधानी बरतने की सलाह दी है। खुले में रखे खाने से बचने और शरीर में पानी की कमी न होने देने को कहा गया है। डॉक्टरों के मुताबिक, उल्टी-दस्त होने पर शरीर में पानी और नमक की कमी हो सकती है। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर समय रहते डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।