निचलौल नगर के कई मोहल्लों में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या से लोग परेशान हैं। इसे लेकर वरिष्ठ छात्र नेता और युवा समाजसेवी अनूप मद्धेशिया ने बिजली विभाग के उपखंड अधिकारी (एसडीओ) को एक ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने नगर की बिजली व्यवस्था में तुरंत सुधार कर नियमित और पर्याप्त बिजली देने की मांग की। ज्ञापन में बताया गया है कि पिछले कई दिनों से बिजली की अनियमित आपूर्ति के कारण आम नागरिकों, दुकानदारों, विद्यार्थियों और व्यवसायियों को काफी दिक्कतें हो रही हैं। लो-वोल्टेज के कारण पंखे, कूलर, पानी के मोटर, फ्रिज समेत अन्य बिजली के उपकरण ठीक से चल नहीं पा रहे हैं। वहीं, बार-बार बिजली आने-जाने से इन उपकरणों के खराब होने का डर भी बना हुआ है। अनूप मद्धेशिया ने मांग की कि अघोषित बिजली कटौती पर तुरंत रोक लगाई जाए और लो-वोल्टेज की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए। उन्होंने जरूरत के हिसाब से ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने, अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने, खराब तार और बिजली उपकरण बदलने के साथ ही उपभोक्ताओं की शिकायतों का समय पर समाधान करने की भी मांग की। अनूप मद्धेशिया ने चेतावनी दी है कि अगर समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ, तो वे नगरवासियों के साथ शांतिपूर्ण तरीके से धरना-प्रदर्शन करेंगे और जिम्मेदार अधिकारियों का घेराव भी करेंगे। उन्होंने कहा कि नगर की बिजली व्यवस्था सुधारने के लिए विभाग को स्थायी योजना बनाकर प्रभावी कार्रवाई करनी चाहिए। इस दौरान राकेश मद्धेशिया, अजय, नीतीश, संतोष, राजेश, विवेक, सुहेल, उमंग, आदित्य, प्रमोद और बृजेश समेत कई लोग मौजूद रहे।
Home उत्तर प्रदेश निचलौल में बिजली कटौती-लोवोल्टेज पर एसडीओ को ज्ञापन:छात्र नेता अनूप मद्धेशिया ने...
अजमेर मेयर चुनाव में दिलचस्प मुकाबला, कांग्रेस के 37 और भाजपा...
अजमेर। अजमेर नगर निगम में मेयर पद के लिए आज चुनाव की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। 80 वार्डों वाले इस नगर निगम...
केरल में भारी बारिश से हालात बिगड़े, बाढ़ और भूस्खलन में...
मलप्पुरम। केरल के मलप्पुरम जिले के निलांबुर स्थित चोक्कड़ क्षेत्र में रविवार शाम पहाड़ी इलाकों में हुई मूसलाधार बारिश के बाद कोट्टापुझा नदी में...













































