
बस्ती साउघाट के ग्राम पंचायत पचदेवरी गांव में नल का पानी सड़क पर बह रहा है। इससे राहगीरों को आने-जाने में परेशानी हो रही है और हमेशा फिसलकर गिरने का खतरा बना रहता है। यह समस्या दिन-रात बनी रहती है। साइकिल सवार, मोटरसाइकिल सवार और पैदल चलने वाले सभी लोगों को इस रास्ते से गुजरने में दिक्कत होती है। स्थानीय लोगों के अनुसार, तीन-चार घरों के नल का पानी सही नाली न होने के कारण सीधे सड़क पर गिरता है। स्थानीय निवासी अवनीश कुमार, आलोक कुमार, अजय कुमार, अमरनाथ और सूरज कुमार ने बताया कि इस वजह से राहगीरों के फिसलकर गिरने का खतरा हमेशा बना रहता है। उन्होंने प्रशासन से इस समस्या के समाधान की मांग की है।
अजमेर मेयर चुनाव में दिलचस्प मुकाबला, कांग्रेस के 37 और भाजपा...
अजमेर। अजमेर नगर निगम में मेयर पद के लिए आज चुनाव की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। 80 वार्डों वाले इस नगर निगम...
केरल में भारी बारिश से हालात बिगड़े, बाढ़ और भूस्खलन में...
मलप्पुरम। केरल के मलप्पुरम जिले के निलांबुर स्थित चोक्कड़ क्षेत्र में रविवार शाम पहाड़ी इलाकों में हुई मूसलाधार बारिश के बाद कोट्टापुझा नदी में...














































