महराजगंज पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त मित्रलाल खनाल को नई दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। उस पर लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी था, जिसके आधार पर उसे पकड़ा गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर की गई। गिरफ्तार अभियुक्त मित्रलाल खनाल (45) नेपाल के झापा जिले के दमक का रहने वाला है। उसका मौजूदा पता मथुरा के वृंदावन बांगर में वैष्णव नगर है। वह सोनौली थाने में दर्ज केस नंबर 77/2026 में वांछित था। यह केस धारा 319(2), 336(3), 338, 340(2), 61(2) BNS और 34 आधार अधिनियम के तहत दर्ज है। लुक आउट सर्कुलर के चलते मित्रलाल खनाल को इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर पकड़ा गया। इसकी सूचना सोनौली पुलिस को मिली। सोनौली पुलिस की टीम ने दिल्ली पहुंचकर अभियुक्त को हिरासत में लिया। उसे गिरफ्तार कर महराजगंज कोर्ट में पेश किया जाएगा। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक उमाकांत सरोज, हेड कांस्टेबल अनूप कुमार, कांस्टेबल बबलू यादव, कांस्टेबल अनूप मिश्रा और कांस्टेबल रोहित रावत शामिल थे।
UP: रायबरेली जेल में महिला बंदियों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल,...
UP: रायबरेली जिला कारागार में महिला बंदियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक अहम शुरुआत हुई...
जौनपुर में थाने के बैरक में सिपाही का शव मिलने से...
जौनपुर। मडियाहूं तहसील के सुरेरी थाने में रविवार शाम उस वक्त सनसनी फैल गई, जब थाने के बैरक में एक सिपाही का शव मिला।...

















































