Home उत्तर प्रदेश पुलिस ने जनता के खोए 111 मोबाइल फोन के स्वामियों को सौंपा

पुलिस ने जनता के खोए 111 मोबाइल फोन के स्वामियों को सौंपा

0
0

बांदा। पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल द्वारा जनता के खोए हुए मोबाइल फोन को बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द करने हेतु चलाए जा रहे “मुस्कान अभियान” के तहत साइबर क्राइम थाना व समस्त थानों की साइबर की संयुक्त टीम द्वारा जनता के खोए हुए 111 मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द किए गए।  गौरतलब हो कि साइबर क्राइम पुलिस थाना व समस्त थानों की साइबर की संयुक्त टीम ने कठिन परिश्रम करते हुए जनता के विभिन्न कम्पनियों के कुल 111 एंड्रायड मोबाइल फोन को बरामद करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। जिसमें साइबर क्राइम पुलिस थाना की टीम द्वारा 80 मोबाइल फोन तथा समस्त थानों की साइबर की संयुक्त टीम द्वारा 31 मोबाइल फोन बरामद किए गए। बरामद किए गए कुल मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत लगभग 20 लाख रुपए है। आज पुलिस लाइन बांदा सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक बांदा शिवराज तथा सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम मेविस टॉक द्वारा उनके स्वामियों को सुपुर्द किए गए। खोए हुए मोबाइल को वापस पाकर मोबाइल स्वामियों ने पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया गया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here