महराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र के जंगल गुलरिहा गांव में दिनदहाड़े चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने एक घर का ताला काटकर लाखों के जेवरात चुरा लिए। यह घटना तब हुई जब परिवार के लोग खेती के काम से बाहर गए हुए थे। शाम को जब परिवार घर लौटा, तो उन्हें चोरी का पता चला। घर का ताला टूटा हुआ था और अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। परिजनों ने देखा कि घर में रखे बक्से की कुंडी तोड़कर उसमें से सोने-चांदी के जेवरात गायब थे। जंगल गुलरिहा की रहने वाली मंशा देवी पत्नी स्वामीनाथ मौर्य ने कोल्हुई थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 20 सितंबर को सुबह करीब 10 बजे वह अपने परिवार के साथ खेती के काम से जंगल किनारे पाही पर गई थीं। वे दिनभर वहीं काम करते रहे और शाम करीब 7 बजे घर लौटे। घर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला कटा हुआ था। अंदर सामान अस्त-व्यस्त था और बक्सा भी खुला पड़ा था। चोरों ने बक्से की कुंडी तोड़कर सोने की नथिया, सोने की अंगूठी, बच्चे का ओम वाला लॉकेट, चांदी की एक जोड़ी पाजेब, चांदी का कमरधन, चांदी की बिछिया, चांदी की चेन और बच्ची की चांदी की पायल चुरा ली। चोरी हुए जेवरात की सही कीमत का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन पीड़िता ने कई कीमती आभूषण चोरी होने की बात कही है। मंशा देवी की शिकायत पर कोल्हुई पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अज्ञात बाइक की ठोकर से बच्चा गंभीर घायल:जमुनहा के प्रतापपुर गांव...
जमुनहा के थाना मल्हीपुर क्षेत्र के प्रतापपुर गांव में मंगलवार को एक अज्ञात बाइक सवार ने 6 साल के बच्चे रज्जाक अली को जोरदार...
यूपी पुलिस के ‘स्पेशल 32’ संभालेंगे मोर्चा, वैज्ञानिक जांच से थर-थर...
उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए योगी सरकार ने नया मास्टर प्लान तैयार किया है। अब जांच सिर्फ बयान और पूछताछ...












































