BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश श्रावस्ती में रिश्तेदार दवा लेने के बहाने बाइक ले गया:45 दिन बाद...

श्रावस्ती में रिश्तेदार दवा लेने के बहाने बाइक ले गया:45 दिन बाद भी सुराग नहीं, पुलिस के साथ परिवार भी कर रहा तलाश

श्रावस्ती के हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र के इटहिया गांव में रिश्तेदारी का भरोसा एक परिवार पर भारी पड़ गया। दवा लेने की बात कहकर एक रिश्तेदार बाइक मांगकर ले गया और वापस नहीं लौटा। करीब 45 दिन बीतने के बाद भी न रिश्तेदार का पता चला और न ही परिवार की बाइक मिल सकी है। आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण परिवार दूसरी बाइक खरीदने की स्थिति में नहीं है। अब परिजनों को पुलिस की कार्रवाई से ही बाइक वापस मिलने की उम्मीद है। इटहिया गांव निवासी रानी के घर 8 अगस्त की शाम लक्ष्मणपुर सेमरहनिया निवासी रिश्तेदार रमेश आया था। उसने दवा लेने जाने की बात कहते हुए परिवार से बाइक मांगी। रिश्तेदारी और भरोसे के चलते परिवार ने उसे बाइक दे दी। रमेश बाइक लेकर घर से निकला, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटा। रमेश के वापस न लौटने पर अगले दिन परिजन उसके घर पहुंचे। वहां ताला लगा मिला। आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि रमेश उसी रात अपनी पत्नी और बच्चों के साथ बाइक लेकर कहीं चला गया था। इसके बाद 9 अगस्त को परिजनों ने हरदत्त नगर गिरंट थाने में शिकायत दर्ज कराई और बाइक तलाशने के साथ कार्रवाई की मांग की। पुलिस के साथ परिवार भी कर रहा तलाश परिजनों का कहना है कि शिकायत दर्ज होने के बाद भी अब तक बाइक का कोई सुराग नहीं मिला है। परिवार अपने स्तर पर भी लगातार रमेश और बाइक की तलाश कर रहा है, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। परिवार के मुखिया होटल में मजदूरी करके घर का खर्च चलाते हैं। उन्होंने किसी तरह पैसे जोड़कर बाइक खरीदी थी। बाइक नहीं होने से रोजमर्रा के काम प्रभावित परिवार का कहना है कि बाइक उनके लिए बेहद जरूरी थी। बाइक नहीं होने के कारण रोजमर्रा के काम और आने-जाने में परेशानी हो रही है। आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं है कि दूसरी बाइक खरीदी जा सके। करीब डेढ़ महीने से बाइक नहीं मिलने के कारण परिवार की चिंता लगातार बढ़ रही है। परिजनों की आखिरी उम्मीद पुलिस पर परिजनों ने पुलिस से मामले में जल्द कार्रवाई कर बाइक बरामद कराने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। परिवार के लोगों का कहना है कि इतने दिन बीत जाने के बाद अब उन्हें बाइक वापस मिलने की उम्मीद कम होती जा रही है। फिलहाल उनकी आखिरी उम्मीद पुलिस की कार्रवाई पर टिकी है।