पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के मनिकौरा में सोमवार रात सिंचाई विभाग का एक ट्रांसफार्मर चोरी होने से बच गया। कुछ संदिग्ध लोग नहर के रेगुलेटर को चलाने के लिए लगे करीब 100 केवी के ट्रांसफार्मर को खोलकर ले जाने की कोशिश कर रहे थे। रात करीब 11 बजे हाईवोल्टेज तार काटने के बाद ट्रांसफार्मर को पोल से नीचे उतार लिया गया था। इसी दौरान आसपास के लोगों को इसकी भनक लग गई। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो संदिग्धों में भगदड़ मच गई। ग्रामीणों ने घेराबंदी कर एक संदिग्ध को पकड़ लिया, जबकि बाकी लोग भाग निकले। पकड़ा गया युवक सिद्धार्थनगर का बताया जा रहा है। ग्रामीणों द्वारा उसकी पिटाई की सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। स्थिति बिगड़ती देख पुलिसकर्मियों ने थाना प्रभारी गौरव राय कन्नौजिया को जानकारी दी। इसके बाद और पुलिस बल मौके पर पहुंचा और संदिग्ध युवक को ग्रामीणों के बीच से निकालकर थाने ले आया। पुलिस हिरासत में लिए गए युवक से पूछताछ कर रही है। फरार संदिग्धों और चोरी के प्रयास में शामिल अन्य लोगों की पहचान के लिए जांच जारी है। घटना के बाद नहर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। जूनियर इंजीनियर मुकेश कुमार शुक्ला ने थाने में शिकायत दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी गौरव राय कन्नौजिया ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
राशिफल 23 सितम्बर 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा...
मेष :- शरीर सुख, आर्थिक कठिनाईयां, संतान का सुख तथा विघ्नकारी स्थिति अवश्य होगी।
वृष :- शरीर कष्ट, पत्नी का सुख होगा, आर्थिक-पारिवारिक कलह, सुख...
यूपी पुलिस के ‘स्पेशल 32’ संभालेंगे मोर्चा, वैज्ञानिक जांच से थर-थर...
उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए योगी सरकार ने नया मास्टर प्लान तैयार किया है। अब जांच सिर्फ बयान और पूछताछ...
















































