BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश महराजगंज में छात्राओं के शिक्षा स्तर सुधारने पर हुई बैठक:दिग्विजयनाथ बालिका इंटर...

महराजगंज में छात्राओं के शिक्षा स्तर सुधारने पर हुई बैठक:दिग्विजयनाथ बालिका इंटर कॉलेज में कमजोर छात्राओं और परीक्षा परिणाम पर मंथन

नगर पंचायत चौक के दिग्विजयनाथ बालिका इंटर कॉलेज में मंगलवार को एक शैक्षिक उन्नयन परामर्श बैठक हुई। इस बैठक में छात्राओं के शिक्षा स्तर में सुधार, कमजोर छात्राओं के लिए उपचारात्मक पढ़ाई और परीक्षा परिणाम बेहतर करने की रणनीति पर चर्चा की गई। प्रधानाध्यापक सुनील पटेल ने छात्राओं के शिक्षा स्तर का आकलन करके कमजोर छात्राओं पर खास ध्यान देने को कहा। प्रधानाध्यापक अजय पटेल ने परीक्षा परिणाम सुधारने के लिए एक अच्छी कार्ययोजना बनाने पर जोर दिया। सतीश गोयल ने विषय के हिसाब से सीखने के स्तर का विश्लेषण करने की बात कही। वहीं, नुरुल सिद्दीकी ने नई पढ़ाई के तरीकों और डिजिटल साधनों के इस्तेमाल पर अपने विचार रखे। राघवेंद्र गुप्त ने छात्राओं के जीवन कौशल, करियर मार्गदर्शन, प्रशासन और अनुशासन जैसे विषयों पर चर्चा की। डॉ. दीप नारायण ने अभिभावकों की भागीदारी बढ़ाने, छात्राओं की नियमित हाजिरी और गृहकार्य की निगरानी पर जोर दिया। शिक्षकों ने अपने अनुभव बताए और शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने का संकल्प लिया। इस बैठक में अनिल कुमार सिंह, राजेश निषाद, कमलाकांत प्रजापति, लक्ष्मी प्रसाद, प्रेमचंद, राजेश, गीता विश्वकर्मा, दिलीप प्रजापति, राजीव कुमार, नागेंद्र प्रसाद, अनुराधा सिंह, विष्णु दयाल वर्मा, सर्वेश पटेल, मनोज चौरसिया और राजेश गुप्ता मौजूद थे। इनके साथ ही चौक क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापक और शिक्षक-शिक्षिकाएं भी शामिल हुए। आखिर में प्रधानाचार्या सपना सिंह ने सभी का आभार जताया।