श्रावस्ती के इकौना क्षेत्र में रामपुर से गोविंदपुर जाने वाली सड़क लंबे समय से खराब है। सड़क पर जगह-जगह पानी भरा रहता है और बड़े गड्ढे हो गए हैं। इससे लोगों को आने-जाने में बहुत दिक्कत होती है। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह सड़क कई साल पहले पक्की बनी थी, लेकिन अब टूट गई है। बारिश के समय सड़क पर पानी भर जाने से हालात और बिगड़ जाते हैं। अक्सर राहगीर फिसलकर गिर जाते हैं और उन्हें चोट लग जाती है। इसी सड़क के किनारे शिव सत्य पब्लिक स्कूल भी है। सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों को पानी और कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता है। कई बार बच्चे फिसल जाते हैं, जिससे उनके कपड़े और किताबें खराब हो जाती हैं। लोगों का कहना है कि उन्होंने सड़क की इस समस्या के बारे में कई बार अधिकारियों को बताया है। लेकिन अभी तक कोई सुधार नहीं हुआ है। लोगों ने मांग की है कि अधिकारी जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराएं और जलभराव की समस्या का पक्का हल निकालें।
श्री वल्लभाचार्य की जन्मस्थली चंपारण्य में बनेगा भव्य स्टैच्यू कॉम्प्लेक्स, केंद्र...
रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि के रूप में, रायपुर जिले के चंपारण्य में लगभग 73.42 करोड़ रुपये की...
यूपी पुलिस के ‘स्पेशल 32’ संभालेंगे मोर्चा, वैज्ञानिक जांच से थर-थर...
उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए योगी सरकार ने नया मास्टर प्लान तैयार किया है। अब जांच सिर्फ बयान और पूछताछ...
















































