इकौना, श्रावस्ती में पिछले दो दिनों से बिजली गुल है। मूसलाधार बारिश के कारण कई जगहों पर पेड़ गिरने से बिजली की लाइनें टूट गई हैं। इससे नगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में बिजली सप्लाई ठप हो गई है। बिजली न होने से लोगों को पानी की भारी दिक्कत हो रही है। घरों में मोटर नहीं चल पा रहे, जिससे पीने और घरेलू काम के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है। दुकानों और घरों में अंधेरा छाया है। व्यापारियों का कहना है कि बिजली न होने से उनके रोजमर्रा के काम पर असर पड़ रहा है। बारिश के बीच बिजली और पानी की समस्या ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। नगरवासियों और व्यापारियों ने जिलाधिकारी और बिजली विभाग के अधिकारियों से जल्द से जल्द सप्लाई ठीक करने की मांग की है।
और पढ़ें
संबंधित खबरें










































