महराजगंज न्यूज़ बस्ती न्यूज़ श्रावस्ती न्यूज़ सिद्धार्थनगर न्यूज़ उत्तर प्रदेश लाइव महराजगंज लखनऊ न्यूज़ श्रावस्ती न्यूज़ बस्ती न्यूज़ महराजगंज बहराइच न्यूज़ बलरामपुर न्यूज़ सिद्धार्थनगर न्यूज़
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ बस्ती में सांप के डसने से छात्रा की मौत:बरामदे में सो रही...

बस्ती में सांप के डसने से छात्रा की मौत:बरामदे में सो रही थी, अस्पताल में मृत घोषित किया

बस्ती के कलवारी थाना क्षेत्र में सांप के डसने से कक्षा 9 की छात्रा की मौत हो गई। घटना नगर पंचायत गायघाट के वार्ड नंबर-6 स्थित अब्दुल कलाम नगर की है। 15 वर्षीय रूपाली शनिवार रात पढ़ाई करने के बाद घर के बरामदे में तख्त पर सो गई थी। रविवार सुबह करीब 4 बजे उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। परिवार के लोगों को सांप के डसने की जानकारी हुई तो वे उसे तत्काल निजी वाहन से बनहरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरहा लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने मृत घोषित किया अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद रूपाली को मृत घोषित कर दिया। रूपाली अब्दुल कलाम नगर निवासी प्रदीप प्रकाश कसौधन की बेटी थी। वह चार भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी और गायघाट नगर पंचायत के एक निजी स्कूल में कक्षा 9 में पढ़ती थी। बेटी की मौत से परिवार में मातम रूपाली की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अचानक हुई इस घटना से परिवार गहरे सदमे में है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here