BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home ग्राउंड रिपोर्ट आजाद समाज पार्टी ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा

आजाद समाज पार्टी ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा

0
1

फतेहपुर। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के पदाधिकारियों ने बुधवार को जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में गोंडा और अयोध्या में हुई हत्याओं, बाराबंकी में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के काफिले से जुड़ी घटना, पंचायत सहायकों की मांगों, 68500 शिक्षक भर्ती में आरक्षण से जुड़े मामले और धार्मिक स्थलों से संबंधित मुद्दे उठाए गए।
पार्टी ने गोंडा में विनोद साहनी व रमेश कोरी तथा अयोध्या में राम लगन मौर्या की हत्या का मामला उठाते हुए घटनाओं की निष्पक्ष जांच की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि पीड़ित परिवारों से मिलने जा रहे चंद्रशेखर आजाद के काफिले को 13 सितंबर को बाराबंकी के रामनगर क्षेत्र में रोके जाने के बाद विवाद की स्थिति बनी थी। पार्टी ने इस मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने, सीसीटीवी फुटेज और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को सुरक्षित रखने की मांग की। साथ ही चंद्रशेखर आजाद की सुरक्षा का थ्रेट असेसमेंट कर आवश्यकता के अनुसार सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की गई। पार्टी ने लखनऊ के ईको गार्डन में धरना दे रहे पंचायत सहायकों की समस्याओं का समाधान कराने की मांग भी ज्ञापन में की। इसके अलावा 68500 शिक्षक भर्ती से जुड़े आरक्षण प्रकरण में राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के आदेश का अनुपालन कराने और प्रभावित अभ्यर्थियों को नियमानुसार न्याय दिलाने की मांग की गई। धार्मिक स्थलों से जुड़े मामले में पार्टी ने सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद, मुरादाबाद की मुस्तफा मस्जिद सहित अन्य धार्मिक स्थलों के संबंध में की जा रही कार्रवाई की निष्पक्ष समीक्षा की मांग की। पार्टी ने कहा कि धार्मिक स्थलों से जुड़े मामलों में कानून और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कार्रवाई होनी चाहिए। इस मौके पर मंडल प्रभारी प्रदीप गौतम, जिला प्रभारी विवेक राम, रवि कुमार, शिवम सोनकर, शिवकुमार, पंकज कुमार सूर्यवंशी, राहुल कुमार गौतम, अशोक कुमार आजाद, पीयूष गौतम, शिव प्रकाश, राम प्रकाश, मोहम्मद हारुन, राजाराम निषाद, विमलेश गौतम, रामकेश गौतम, विवेक गौतम, बृजेंद्र सिंह कछुआ, मोहम्मद कमर खान, बदरुद्दीन, शाहिद सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।