मल्हीपुर क्षेत्र में सोमवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब राप्ती योजक नहर खंड-6 की पुलिया के पास एक अज्ञात महिला ने नहर में छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद हल्का कांस्टेबल कैलाश यादव ने बिना किसी देरी के नहर में कूदकर महिला की जान बचाई। नहर में तेज बहाव और करीब 15 फीट से अधिक गहराई थी। इन चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद, आरक्षी कैलाश यादव ने अपनी जान की परवाह किए बिना महिला को पकड़ा और कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया। उनकी तत्परता और अदम्य साहस के कारण महिला की जान बच सकी। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिसकर्मी के साहस की सराहना की गई। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी मल्हीपुर महेंद्र कुमार सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे। महिला को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उसका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। महिला की हालत चिकित्सकों की निगरानी में है। पुलिस महिला की पहचान कराने के लिए आसपास के क्षेत्र के लोगों से जानकारी जुटा रही है। साथ ही, महिला के नहर में छलांग लगाने के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पहचान होने के बाद उसके परिजनों से संपर्क किया जाएगा और पुलिस मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है। आरक्षी कैलाश यादव के इस साहसिक और मानवीय कार्य की क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है। तेज बहाव वाली नहर में तत्काल छलांग लगाकर महिला को सुरक्षित बाहर निकालना पुलिस की कर्तव्यनिष्ठा और मानवता का एक उत्कृष्ट उदाहरण बन गया है।
मल्हीपुर के राप्ती नहर में कूदी महिला:आरक्षी ने तत्परता से बचाई जान