श्रावस्ती के हरदत्तनगर गिरंट थाना क्षेत्र के इमिलिया गांव के पास सोमवार को एक तालाब में महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस के अनुसार, ग्रामीणों और परिजनों ने शव को तालाब से बाहर निकालकर घर पहुंचा दिया था। मृतका की पहचान करीब 35 वर्षीय सबीना पत्नी इजराइल के रूप में हुई है। उसकी शादी लगभग 16 वर्ष पहले हुई थी। परिजनों ने बताया कि सबीना की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और पिछले 5 से 7 वर्षों से उसका इलाज चल रहा था। घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्राधिकारी भिनगा भरत पासवान सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसी दौरान फॉरेंसिक टीम ने मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य संकलित किए। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है।
इमिलिया के तालाब में महिला का शव मिला:सीओ भिनगा ने किया निरीक्षण, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य