प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर ‘सेवा सेतु अभियान’ के तहत बनकटी ब्लॉक सभागार में मेगा कैम्प लगा। सोमवार को विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाए, जहां 231 पात्रों को सरकारी योजनाओं के आवेदन मिले। शिविर में स्वास्थ्य, कृषि, शिक्षा, पशुपालन, समाज कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार, खाद्य एवं रसद सहित कई विभागों ने हिस्सा लिया। अधिकारियों ने योजनाओं की जानकारी दी, आवेदन भी कराए। नोडल अधिकारी राजन चौधरी ने बताया, 231 लोग शिविर में पहुंचे। 70 का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ, जबकि 161 लोगों के ईकेवाईसी, आधार लिंक और एनपीसीआई से जुड़े मामलों के लिए आवेदन लिए गए। जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सुरेंद्र नाथ तिवारी और बनकटी ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रघुनाथ सिंह ने शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष अंकित पांडेय, प्रधान संघ अध्यक्ष रविचंद्र पांडेय, सुनील पांडेय, अखिलेश शुक्ला, रमेश अग्रहरी, अरविंद गुरु जी समेत कई अन्य लोग मौजूद थे।
बनकटी में सेवा सेतु अभियान: 231 लोगों ने कराया पंजीयन:विभिन्न सरकारी योजनाओं का मिला लाभ, पीएम के जन्मदिन पर लगा शिविर
और पढ़ें
संबंधित खबरें













































