पनियरा के हासखोरी गांव में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत सोमवार को सफाई कार्यक्रम हुआ। आरोह फाउंडेशन ने यह कार्यक्रम आयोजित किया, जिसका मकसद ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना था। अभियान के दौरान बाबा निरकोल दास जी की कुटी परिसर में खास तौर पर सफाई की गई। कुटी और उसके आसपास जमा कूड़ा-कचरा हटाया गया। इस कार्यक्रम में कुटी के बाबा रामाकांत दास जी, प्रेम यादव जी,श्लोक कसौधन, दीपक साहनी, दीपक निषाद समेत कई ग्रामीण और स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभी ने मिलकर कुटी परिसर को साफ किया। लोगों से अपील की गई कि वे सार्वजनिक जगहों, धार्मिक स्थलों और अपने आसपास कूड़ा न फैलाएं। बाबा रामाकांत दास जी ने कहा कि सफाई हर व्यक्ति का कर्तव्य है, जिससे पूरा इलाका साफ और सुंदर बन सके।
और पढ़ें
संबंधित खबरें












































