BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश किशोरी फाउंडेशन ने स्वास्थ्य-रक्तदान शिविर लगाया, दिव्यांगों को व्हीलचेयर बांटी:सेवा संकल्प पखवाड़े...

किशोरी फाउंडेशन ने स्वास्थ्य-रक्तदान शिविर लगाया, दिव्यांगों को व्हीलचेयर बांटी:सेवा संकल्प पखवाड़े के तहत हरैया में हुआ आयोजन


किशोरी फाउंडेशन ने सेवा संकल्प पखवाड़े के तहत हरैया के 100 शैय्या युक्त चिकित्सालय में मुफ्त स्वास्थ्य और रक्तदान शिविर लगाया। इसमें स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य जांच और मुफ्त सलाह का फायदा लिया। महिला अस्पताल हरैया की डॉक्टरों की टीम ने मरीजों की जांच कर उन्हें दवाइयां और जरूरी सलाह दी। रक्तदान शिविर में युवाओं और समाजसेवियों ने उत्साह से हिस्सा लिया। भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र मुख्य अतिथि थे। उन्होंने रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र दिए और दिव्यांग बच्चों को व्हीलचेयर बांटी। मिश्र ने कहा कि रक्तदान और असहायों की सेवा सबसे बड़ा धर्म है। इस मौके पर कई लोग और स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे।

संबंधित खबरें