BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश जमुनहा में तूफान से 6 दिन से बिजली गुल:लोग परेशान, जेई बोले-...

जमुनहा में तूफान से 6 दिन से बिजली गुल:लोग परेशान, जेई बोले- कुछ दिन में ठीक होगी सप्लाई

श्रावस्ती के जमुनहा इलाके में आए तेज तूफान से बिजली का संकट गहरा गया है। तूफान के कारण कई बिजली के खंभे और लाइनें टूट गईं, जिससे कई जगहों पर बिजली सप्लाई पूरी तरह बंद हो गई है। लोग पिछले 6 दिनों से अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। बिजली न होने से लोगों की रोजमर्रा की दिक्कतें बढ़ गई हैं। मोबाइल चार्ज कराने के लिए दुकानों पर 20 रुपये तक देने पड़ रहे हैं। घरों में पानी और रोशनी की समस्या है। लोग डीजल खरीदकर जेनरेटर चला रहे हैं और किसी तरह पानी भर रहे हैं। स्थानीय दुकानदार कमलेश, विजय और शिवम ने बताया कि बिजली संकट से कारोबार पर भी बुरा असर पड़ा है। मोमबत्ती की मांग काफी बढ़ गई है। जिला प्रशासन और जेई विवेक कुशवाहा ने बताया कि मरम्मत का काम तेजी से चल रहा है और कुछ ही दिनों में बिजली सप्लाई ठीक कर दी जाएगी।

संबंधित खबरें