Home लेटेस्ट न्यूज़ सुगम यातायात हेतु अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध चला अभियान, सड़क किनारे लगे...

सुगम यातायात हेतु अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध चला अभियान, सड़क किनारे लगे अवैध ठेला, रेहड़ी, दुकानों एवं खड़े वाहनों को हटवाया गया

0
4

 

 

श्रावस्ती। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन में जनपद में आम नागरिकों को सुरक्षित एवं सुगम यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चलाया गया।

इसी क्रम में थाना नवीन मॉडर्न श्रावस्ती पुलिस द्वारा कस्बा कटरा बाजार में पैदल गश्त करते हुए सड़क किनारे पटरियों पर किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया।अभियान के दौरान अतिक्रमण करने वालों को भविष्य में सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण न करने की सख्त चेतावनी दी गई। साथ ही दुकानदारों एवं आमजन से अपील की गई कि वे यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें तथा सड़क एवं सार्वजनिक स्थानों को अतिक्रमण मुक्त रखें।

यह कार्रवाई जनहित में की गई, जिससे आमजन को आवागमन में होने वाली असुविधा को दूर किया जा सके और यातायात व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित किया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here