BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश श्रावस्ती में जलभराव से मच्छरों का खतरा बढ़ा:डीएम ने दवा छिड़काव के...

श्रावस्ती में जलभराव से मच्छरों का खतरा बढ़ा:डीएम ने दवा छिड़काव के निर्देश दिए; 1 अक्टूबर से चलेगा अभियान

0
5

श्रावस्ती में चार दिनों की भारी बारिश के बाद जगह-जगह हुए जलभराव को देखते हुए प्रशासन ने संचारी रोगों की रोकथाम की तैयारी तेज कर दी है। बुधवार शाम 5 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। डीएम अन्नपूर्णा गर्ग ने जलभराव वाले स्थानों से पानी निकलवाने और मच्छरों की रोकथाम के लिए दवा का छिड़काव कराने के निर्देश दिए। अक्टूबर में चलेगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान डीएम ने बताया कि जिले में संचारी रोग नियंत्रण अभियान 1 से 31 अक्टूबर तक चलेगा। वहीं दस्तक अभियान 12 से 31 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। उन्होंने संबंधित विभागों को स्वच्छता, साफ-सफाई, जलभराव खत्म कराने और मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम से जुड़ी गतिविधियां प्रभावी ढंग से चलाने के निर्देश दिए। आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाएंगी अभियान के दौरान आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को संचारी रोगों के लक्षण और बचाव के बारे में जानकारी देंगी। लक्षण वाले लोगों की पहचान कर उनका नाम, पता और मोबाइल नंबर समेत पूरा विवरण ई-कवच पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। टीबी, कुष्ठ और फाइलेरिया को लेकर भी जागरूकता अभियान में संभावित क्षय रोगियों की जानकारी जुटाई जाएगी। इसके साथ ही कुष्ठ, फाइलेरिया और काला-अजार से बचाव के लिए भी लोगों को जागरूक किया जाएगा। डीएम ने अधिकारियों से अभियान के दौरान लोगों को साफ-सफाई रखने और बीमारियों से बचाव के उपायों की जानकारी देने को कहा। कंट्रोल रूम से होगी अभियान की निगरानी डीएम ने सभी संबंधित विभागों को अपनी कार्ययोजना तैयार कर अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। जिला स्तरीय कंट्रोल रूम के माध्यम से अभियान की नियमित निगरानी की जाएगी। बैठक का संचालन मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. ए.के. सिंह ने किया।

संबंधित खबरें