प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर हर्रैया (बस्ती) के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें क्षेत्रीय विधायक अजय सिंह मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। उन्होंने रक्तदान करने आए युवाओं और नागरिकों से मुलाकात कर उनका उत्साह बढ़ाया। विधायक ने इस सामाजिक कार्य के लिए सभी का धन्यवाद दिया। विधायक अजय सिंह ने रक्तदान के महत्व पर बात करते हुए कहा कि “रक्तदान महादान है।” हमारा दिया हुआ रक्त जरूरत पड़ने पर किसी की जान बचा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन सेवा और लोगों की भलाई के कामों से मनाना समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी दिखाता है। शिविर के दौरान विधायक ने सीएचसी में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने उनका हालचाल पूछा। इस मौके पर उन्होंने मरीजों को फल बांटे और उनके जल्द ठीक होने की कामना की। कार्यक्रम के आखिर में विधायक अजय सिंह ने जनता से अपील की। उन्होंने कहा कि हमें एकजुट होकर स्वास्थ्य सेवा, सामाजिक कामों और जरूरतमंदों की मदद के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। उन्होंने ‘सेवा ही संकल्प’ की बात दोहराते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। विधायक ने उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना भी की।
उन्हेल सड़क हादसा: ट्राले ने कर्मचारी को रौंदा, आंगनवाड़ी सहायिका गंभीर...
उज्जैन। जिले के उन्हेल थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में नगर परिषद के कर्मचारी की दुखद मौत हो गई, जबकि उनके...






















