विकास खंड कार्यालय बृजमनगंज में गुरुवार शाम 7 बजे खंड विकास अधिकारी राज कुमार के नेतृत्व में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान विकास खंड कार्यालय परिसर सहित पूरे ब्लॉक के सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई की गई और दिए जलाए गए। कार्यालय परिसर को सुंदर ढंग से सजाया गया था। पूरे भवन और परिसर को मिट्टी के दीयों और झालरों से ऐसे सजाया गया कि नजारा दीपावली जैसा लग रहा था। दीपों की रोशनी से पूरा ब्लॉक परिसर जगमगा उठा। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी राज कुमार ने बताया कि शासन-प्रशासन के सेवा दिवस के तहत ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम पूरे ब्लॉक में मनाया गया। इस दौरान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया गया। इस अवसर पर सहायक विकास अधिकारी ग्राम विकास सुधीर श्रीवास्तव, जेई एमआई सर्वेश कुमार, लिपिक शीतलाल गुप्ता, गोरखनाथ वर्मा, प्रदीप मणि, द्वारिका प्रसाद सहित अन्य कर्मचारी और अधिकारी मौजूद थे।
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ बृजमनगंज ब्लॉक में 'आशीर्वाद का दिया' कार्यक्रम आयोजित:दीपों से जगमगाया विकास खंड...
उन्हेल सड़क हादसा: ट्राले ने कर्मचारी को रौंदा, आंगनवाड़ी सहायिका गंभीर...
उज्जैन। जिले के उन्हेल थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में नगर परिषद के कर्मचारी की दुखद मौत हो गई, जबकि उनके...






















