
जमुनहा में एक ई-रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। यह हादसा बुधवार को जमुनहा-बहराइच मार्ग पर गंगापुर के पास हुआ। घायल महिला का नाम सावित्री (40) है, जो अपने भतीजे के साथ मायके से घर लौट रही थीं। मल्हीपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी सावित्री अपने मायके लालबोझा भवनियापुर से भतीजे गोविंद पुत्र राम सुफल के साथ बाइक से घर जा रही थीं। गंगापुर के पास पहुंचते ही सामने से आ रहे ई-रिक्शा ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सावित्री बाइक से सड़क पर गिर गईं और उन्हें गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।
सऊदी भेजने के नाम पर 10 हजार की ठगी:कोर्ट के आदेश...
श्रावस्ती के मल्हीपुर में सऊदी अरब भेजने के नाम पर 10 हजार रुपये की ठगी और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की...





































