BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश मिश्रौलिया गांव में विकास कार्यों की अनियमितताओं की जांच:जिला प्रोबेशन अधिकारी ने...

मिश्रौलिया गांव में विकास कार्यों की अनियमितताओं की जांच:जिला प्रोबेशन अधिकारी ने लोहरसन और मोहनगढ़ टोला के स्कूलों के काम देखे

0
6


बृजमनगंज ब्लॉक के मिश्रौलिया गांव में विकास कार्यों में गड़बड़ी की शिकायत मिली थी। इस पर बुधवार को जिला प्रोबेशन अधिकारी गांव पहुंचे। उन्होंने अलग-अलग बिंदुओं पर की गई शिकायत को ध्यान से सुना। ग्राम सभा के निवासी मनोज कुमार ने जिलाधिकारी महराजगंज को आठ बिंदुओं पर शिकायत पत्र दिया था। शिकायत में गांव के लोहरसन टोला स्थित प्राथमिक विद्यालय में इंटरलॉकिंग कार्य और बेंच-डेस्क की खरीद में धांधली का आरोप था। साथ ही मोहनगढ़ टोला के प्राथमिक विद्यालय की बाउंड्रीवॉल, शौचालय निर्माण और डेस्क-बेंच की खरीद में भी गड़बड़ी बताई गई थी। इसके अलावा ग्राम सभा में साफ-सफाई के नाम पर धांधली, आंगनबाड़ी भवन निर्माण में धांधली और रोजगार सेवक द्वारा फर्जी प्रधान के दस्तखत बनाकर पैसे निकालने जैसे कई मुद्दों पर जांच कराने की अर्जी जिलाधिकारी को दी गई थी। जांच अधिकारी क्षमा नाथ राय ने बताया कि अर्जी पर जांच की गई है और ग्राम पंचायत अधिकारी से रिपोर्ट मांगी गई है। इसके बाद जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी। इस मौके पर नलकूप के जूनियर इंजीनियर दुर्गेश कुमार यादव, सर्वजीत गुप्ता, रोजगार सेवक रमेश चौहान और दूसरे लोग मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here