बस्ती के छावनी थाना क्षेत्र स्थित मझौवा दूबे में राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर एक ट्रेलर फंस गया। यह घटना नव निर्माणाधीन फ्लाईओवर के नीचे बस्ती-अयोध्या लेन पर हुई, जिससे सड़क पर लंबा जाम लग गया। ट्रेलर बस्ती की तरफ से आ रहा था और अयोध्या की तरफ वापस जाने के लिए मुड़ रहा था। बाएं से दाएं मुड़ते समय, गाड़ी का अगला हिस्सा सड़क से नीचे उतर गया। बारिश से गीली मिट्टी में धंस जाने के कारण ट्रेलर वहीं फंस गया। ट्रेलर फंसने से बस्ती की तरफ से आ रही गाड़ियां रुक गईं। देखते ही देखते राष्ट्रीय राजमार्ग पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई, जिससे वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई। राहगीरों ने तुरंत हाईवे अथॉरिटी को इसकी सूचना दी। बाइपास निर्माण कंपनी ने मौके पर पहुंचकर हाइड्रा मशीन की मदद से फंसे हुए ट्रेलर को बाहर निकाला। ट्रेलर हटने और जाम खुलने के बाद गाड़ियों की आवाजाही सामान्य हुई और वाहन अपने गंतव्य की ओर बढ़ने लगे।
जनपद में रबी फसलों के बीजों की ऑनलाइन बुकिंग जारी, 30...
श्रावस्ती। जिला कृषि अधिकारी डा0 उमेश कुमार गुप्ता ने बताया है कि कृषि विभाग ने जनपद के किसानों को रबी फसलों जैसे-तोरिया, सरसों, अलसी,...


















































