BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश भगवानपुर में 63 केबी ट्रांसफार्मर की मंजूरी:विधायक ऋषि त्रिपाठी ने किया मंजूर,...

भगवानपुर में 63 केबी ट्रांसफार्मर की मंजूरी:विधायक ऋषि त्रिपाठी ने किया मंजूर, ग्रामीणों को बिजली की समस्या से मिलेगी राहत

0
0

महराजगंज के नौतनवा स्थित ग्राम पंचायत भगवानपुर के ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही बिजली की समस्या अब खत्म हो जाएगी। नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी ने गांव के लिए दो नए ट्रांसफार्मर मंजूर किए हैं। युवा समाजसेवी और प्रधान प्रत्याशी गिरिजा शंकर पाण्डेय ने विधायक ऋषि त्रिपाठी को इस समस्या के बारे में बताया था। उन्होंने कहा था कि भगवानपुर टोला खलंगा और भगवानपुर चौराहे पर ट्रांसफार्मर की बहुत जरूरत है। ग्रामीणों को लो-वोल्टेज की दिक्कत हो रही थी। ग्रामीणों की इस मांग को विधायक ऋषि त्रिपाठी ने तुरंत सुना। उन्होंने भगवानपुर चौराहा और भगवानपुर टोला सीरिया में 33 केबी की जगह 63 केबी के ट्रांसफार्मर लगाने की मंजूरी दी। इस मौके पर समाजसेवी गिरिजा शंकर पाण्डेय ने पूरे गांव की तरफ से विधायक का आभार जताया। उन्होंने कहा कि विधायक हमेशा क्षेत्र के विकास के लिए तैयार रहते हैं। गिरिजा शंकर पाण्डेय ने क्षेत्र की जनता की ओर से उनके अच्छे भविष्य की कामना भी की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here