BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home लेटेस्ट न्यूज़ जिलाधिकारी ने ई0वी0एम0/वी0वी0पैट वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण कर लिया जायजा

जिलाधिकारी ने ई0वी0एम0/वी0वी0पैट वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण कर लिया जायजा

0
2

 

 

 

 

श्रावस्ती। भारत निर्वाचन आयोग के मंशानुसार मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उ0प्र0, लखनऊ के निर्देशानुसार जिला मजिस्ट्रेट/जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने जनपद मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट में स्थित ई0वी0एम0/वी0वी0पैट वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान जिला मजिस्ट्रेट ने वेयर हाउस में रखे बैलेट यूनिट, कन्ट्रोल यूनिट तथा वी0वी0पैट की सतत् निगरानी एवं सुरक्षा व्यवस्था को बनाये रखने तथा सीसीटीवी कवरेज के डी0वी0आर0 के सतत् संचालन व रिकार्डिंग के भी निर्देश दिये है।

इस अवसर पर अपर जिला मजिस्ट्रेट ललित कुमार, भाजपा से जिलामंत्री राकेश मिश्रा, सपा से जिलाध्यक्ष सर्वजीत यादव, कांग्रेस के यशोदा नन्दन शर्मा, आम आदमी पार्टी से राहुल शुक्ला सहित निर्वाचन कार्यालय के सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी, वरिष्ठ सहायक, कनिष्ठ सहायक व अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here