BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
क्राइम देश स्वास्थ्य सरकारी योजना बिजनेस मनोरंजन राजनीति मौसम फैक्ट चेक राशिफल
बड़ी खबर: देशभर में मौसम का बदला मिजाज | सरकार का बड़ा फैसला
BREAKING NEWS
"देखते ही देखते हुआ बड़ा हादसा, कई लोग घायल!" "जिसे समझा आम घटना, निकली खौफनाक साजिश!" "एक गलती और सब कुछ खत्म… देखिए कैसे हुआ हादसा!" "सामने आया चौंकाने वाला सच, सभी रह गए हैरान!" "पुलिस की रेड में हुआ बड़ा खुलासा, उड़े सबके होश!" "मिनटों में आग ने ली विकराल रूप, मचा हड़कंप!" सरकार ने ईंधन कीमतों पर लिया बड़ा निर्णय "जो कभी सोचा नहीं था, वही हो गया… इलाके में सनसनी!" एमएनटी न्यूज़ भारत - देश की आवाज़, आपका विश्वास"
Home लेटेस्ट न्यूज़ श्रावस्ती में आवारा सांड का आतंक! सवारियों से भरा टेम्पो 15 फीट...

श्रावस्ती में आवारा सांड का आतंक! सवारियों से भरा टेम्पो 15 फीट गहरे पानी के गड्ढे में गिरा, बच्चों-महिलाओं में मची चीख-पुकार

0
1

 

 

 

 

श्रावस्ती। नेशनल हाईवे पर छुट्टा जानवरों की वजह से एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। सीताद्वार मंदिर के पास सवारियों से भरा एक टेम्पो अचानक सांड से टकरा गया। टक्कर के बाद टेम्पो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी से भरे करीब 15 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरा।

हादसे के वक्त टेम्पो में करीब आधा दर्जन लोग सवार थे, जिनमें मासूम बच्चे और महिलाएं भी शामिल थीं। टेम्पो के गहरे पानी में गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।

आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने बिना देर किए पानी में छलांग लगाकर टेम्पो में फंसे लोगों को बाहर निकाला और उनकी जान बचाई। सूचना के बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंची, जिसके जरिए सभी घायलों को इकौना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।बताया जा रहा है कि हादसे में घायल सभी लोग जनपद बहराइच के रहने वाले हैं और फेरी का काम करते हैं। ये लोग बलरामपुर से टेम्पो में सवार होकर बहराइच जा रहे थे।हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्राथमिक तौर पर हादसे की वजह सड़क पर अचानक आए आवारा सांड को बताया जा रहा है।

नेशनल हाईवे पर लगातार घूम रहे छुट्टा पशुओं को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। बड़ा सवाल यह है कि आखिर सड़क पर खुलेआम घूम रहे आवारा पशुओं से कब निजात मिलेगी, ताकि इस तरह के हादसों पर रोक लगाई जा सके

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here