श्रावस्ती। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे प्रभावी नियंत्रण व कार्यवाही साथ ही अवैध मादक पदार्थों की बिक्री/उपयोग की रोकथाम के सम्बन्ध में दिए गए आदेश व निर्देशके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रकेश सिंह व क्षेत्राधिकारी भिनगा श्री भरत पासवान के कुशल पर्वेक्षण में दिनांक 06.09.2026 को थानाध्यक्ष श्री सौरभ सिंह थाना सिरसिया के नेतृत्व में उ0नि0 श्री सूर्यनाथ सिंह मय हमराह द्वारा तलाश वांछित वारन्टी चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु व रोकथाम अपराध के दौरान मुखबिर की सूचना पर रामकरन पुरवा को जाने वाले मार्ग से अभियुक्तगण के पास से 31 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद कर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0- 248/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की गई।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता
1.पुजाराम पुत्र जगत राम निवासी फत्तेपुर दा0 भरथाकला थाना सिरसिया जनपद श्रावस्ती।
2.विनोद कुमार पुत्र मालिक राम निवासी बदलपुर राजगुरु जुडपानिया थाना सिरसिया जनपद श्रावस्ती
गिरफ्तारी का स्थान
राम करन पुरवा जाने वाले मार्ग पर
बरामदगी
31 ली0 अवैध कच्ची शराब
गिरफ्तारी टीम
1. उ0नि0 श्री सूर्यनाथ सिंह
2.उप निरी0 श्री राज किशोर गुप्ता
3.हे0का0 देवेंद्र प्रताप
4.हे0का0 विवेक कुमार
5.का0 चन्द्र शेखर यादव












































