श्रावस्ती के गिलौला थाना क्षेत्र में 9 वर्षीय बालक के साथ कथित कुकर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि रिश्तेदार के पड़ोस में रहने वाले 30 वर्षीय युवक ने बालक को लूडो खेलने के बहाने अपनी दुकान पर बुलाया और उसके साथ कुकर्म किया। घटना की जानकारी होने के बाद शुक्रवार शाम करीब 6 बजे परिजन थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। परिजनों के मुताबिक, मंगलवार को 9 वर्षीय बालक गिलौला थाना क्षेत्र में अपने मौसा के घर गया था। आरोप है कि उसकी मौसी के पड़ोस में रहने वाले ननके नाम के युवक ने उसे लूडो खेलने के बहाने अपनी दुकान पर बुलाया। इसके बाद उसके साथ कथित तौर पर कुकर्म किया गया। आरोपी और पीड़ित परिवार एक ही मोहल्ले में आसपास रहते हैं। घर पहुंचकर परिजनों को बताई घटना आरोप है कि घटना के बाद युवक मौके से फरार हो गया। बालक जब घर पहुंचा तो उसने परिजनों को पूरी बात बताई। इसके बाद परिवार के लोग शुक्रवार शाम गिलौला थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है। मेडिकल जांच के लिए भेजा गया बालक पुलिस के मुताबिक बालक को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
श्रावस्ती में 9 साल के बच्चे से कुकर्म का आरोप:लूडो खेलने के बहाने को दुकान पर बुलाया, आरोपी फरार; पुलिस ने मेडिकल जांच के लिए भेजा
और पढ़ें
›
डीजल कीमतों पर G7 का बड़ा फैसला, बैरल भंडार होगा जारी
›
कोल्हुई में बन रहे फर्जी आधार, पैन और वोटर कार्ड:माइक्रोफाइनेंस लोन में हो रहा दस्तावेजों का गलत इस्तेमाल, ऑनलाइन सेंटर पर आरोप
›
लोहारनपुरवा में 8 माह से नाली साफ नहीं:गंदगी और जलभराव से ग्रामीण परेशान; सफाईकर्मी पर लापरवाही का आरोप, बीमारी का डर
›
जमुनहा के तराई क्षेत्र में बारिश के बाद मौसम बदला:सुबह घने कोहरे से जनजीवन पर असर, वाहन हेडलाइट जलाकर चल रहे; स्कूली बच्चे परेशान
संबंधित खबरें












































