BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश सुजौली थाने में दुर्गा पूजा को लेकर पीस कमेटी बैठक:अराजक तत्वों को...

सुजौली थाने में दुर्गा पूजा को लेकर पीस कमेटी बैठक:अराजक तत्वों को सख्त कार्रवाई की चेतावनी, सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश

सुजौली थाने में दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए पीस कमेटी की बैठक हुई। यह बैठक पुलिस क्षेत्राधिकारी अमित कुमार के निर्देशन में हुई। पुलिस अधिकारियों ने सभी दुर्गा पूजा स्थलों की जानकारी ली और पूजा कमेटियों से व्यवस्थाओं व संभावित विवादों पर बात की। अधिकारियों ने पूजा समितियों को पंडालों और आसपास सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए। दुर्गा पूजा के कार्यक्रमों की जानकारी पहले पुलिस को देने को कहा गया, ताकि सुरक्षा व्यवस्था बेहतर हो सके। थाना अध्यक्ष ने लोगों से आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने अफवाहों पर ध्यान न देने और संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत पुलिस को बताने को कहा। अराजक तत्वों को चेतावनी दी गई कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। बैठक में सीओ अमित कुमार, प्रभारी निरीक्षक राम गोविंद वर्मा, एसआई सुमित, एसआई फूल चंद यादव, सुजौली प्रधान राजेश गुप्ता, मंडल अध्यक्ष संजय मौर्य, घूरे प्रसाद मौर्य, अजीज अहमद प्रधान, शिव कुमार प्रधान, केशव राम प्रधान, डॉ. छोटे लाल, अवध राम यादव, रिंकू तिवारी, राम खेलावन पाल, जफर आलम सलमानी, इन्द्रेश पाण्डेय, राम नेवल गौतम, पूर्व प्रधान हरिपाल और क्रांति सहित पूजा समितियों व क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

संबंधित खबरें