श्रावस्ती के सिरसिया विकास खंड की ग्राम सभा लालपुर अयोध्या स्थित पीएस लालपुर अयोध्या विद्यालय में महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। इस दौरान शिक्षक विनय कुमार शुक्ला, अशोक कुमार, (एस एम)पूनम श्रीवास्तव (एस एम) और सरोज श्रीवास्तव मौजूद रहे। सभी ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माला चढ़ाकर उन्हें याद किया। छात्र-छात्राओं ने प्रार्थना सभा में हिस्सा लिया। शिक्षकों ने बच्चों को महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और सादगी के सिद्धांतों के बारे में बताया। उन्हें समझाया गया कि गांधी जी ने सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर देश को आजादी दिलाने में अहम भूमिका निभाई। लाल बहादुर शास्त्री के सादगी भरे जीवन, देशसेवा और कर्तव्यनिष्ठा पर भी बात की गई। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को ‘जय जवान, जय किसान’ के नारे का महत्व समझाया। कार्यक्रम के आखिर में विद्यालय परिसर और आसपास स्वच्छता बनाए रखने की शपथ दिलाई गई।
लालपुर अयोध्या विद्यालय में गांधी-शास्त्री जयंती मनाई गई:शिक्षकों ने बच्चों को महापुरुषों के आदर्श और 'जय जवान, जय किसान' का महत्व बताया
और पढ़ें
›
स्कूल में गांधी-शास्त्री जयंती पर बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां:मेहरबान में ग्राम प्रधान ने किया ध्वजारोहण, आदर्शों पर चलने का संकल्प
›
सांभर पुरवा में गांधी और शास्त्री की जयंती मनी:बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली, सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेल प्रतियोगिता भी हुई
›
विदेश में रहते हैं तो ऐसे करें मातृ नवमी और सर्वपितृ अमावस्या का श्राद्ध, स्टेप बाय स्टेप समझें आसान विधि
›
ढाक की गूंज और धुनुची का धुआं, हाथ में जलती धुनुची लेकर मां दुर्गा के सामने क्यों होता है नृत्य?
संबंधित खबरें












































