BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश जगन्नाथपुरवा में दुर्गा विसर्जन स्थल पर झोपड़ी बनाने से विवाद:ग्रामीणों ने जांच...

जगन्नाथपुरवा में दुर्गा विसर्जन स्थल पर झोपड़ी बनाने से विवाद:ग्रामीणों ने जांच की मांग की, आगामी दुर्गा पूजा पर असर की आशंका

0
0

श्रावस्ती के जगन्नाथपुरवा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थल को लेकर विवाद सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि रामपदारथ नाम के एक शख्स ने उस जगह पर फूस की झोपड़ी बना ली है, जिसका इस्तेमाल लंबे समय से दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए होता रहा है। इससे आगामी दुर्गा पूजा के दौरान प्रतिमा विसर्जन की व्यवस्था पर असर पड़ने की आशंका है। ग्रामीणों और पूजा समितियों ने प्रशासन से मौके पर जांच करने और विसर्जन स्थल को सुरक्षित रखने की मांग की है। श्री नव दुर्गा पूजा महोत्सव पिपरहवा के अध्यक्ष मिंटू यादव और जय मां काली नव दुर्गा पूजा समिति भरथा कला के अध्यक्ष पंकज कुमार ने भी इस मामले में प्रशासन से उचित कार्रवाई की अपील की है। लेखपाल विजय आर्य ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली है और इसकी जांच की जाएगी। वे मौके पर जाकर भूमि की स्थिति और झोपड़ी के बारे में जानकारी जुटाएंगे। जांच रिपोर्ट अधिकारियों को सौंपने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित खबरें