शनिवार को विशेश्वरगंज के थाना परिसर में नए प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार मिश्रा के देखरेख में डीजे संचालकों की बैठक संपन्न हुई, बैठक की अध्यक्षता एस.एस.आई नर्सिंग सिंह ने किया, जिसमें दुर्गा पूजा, रामलीला और दशहरा पर्व के लिए करीब 30 संचालकों ने हिस्सा लिया। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार मिश्रा ने डीजे संचालकों को तय नियमों के हिसाब से डीजे बजाने और त्योहारों पर प्रशासन के नियमों का सख्ती से पालन करने को कहा। सभी संचालकों से समझौता पत्र भरवाकर थाने में जमा कराए गए। नियम तोड़ने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। इस दौरान डीजे संचालकों में संतोष जायसवाल (विशेश्वरगंज), शंभू (इब्राहिम बेगपुरवा), भोले (बलानगर), लक्ष्मण (हरदाही), मनोज दुबे (गंगवल) और राजू मौर्य (बनघुसरा) समेत करीब 30 डीजे संचालकों ने समझौता पत्र जमा किए। इस मौके पर एसआई दिग्विजय सिंह, हेड कांस्टेबल सच्चिदानंद यादव, कांस्टेबल अंजनी राय, करन यादव, ज्ञानेंद्र नाथ राय और संजय कनौजिया समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे।
डीजे संचालकों को त्योहारों पर नियम पालन की हिदायत:नवागंतुक प्रभारी निरीक्षक ने ली बैठक, समझौता पत्र भी भरवाए
और पढ़ें
›
कुपोषित बच्चों को बीडीओ ने बांटा पोषक आहार:'दरवाजा खटखटाओ अभियान' के तहत धमौरा गांव में परिवारों को दी पोषण पोटली
›
समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग की:पूर्व मंत्री याशर शाह ने निष्पक्षता पर उठाए सवाल, भाजपा सरकार पर बोला हमला
›
श्रावस्ती में लेखपालों ने तहसील दिवस का किया बहिष्कार:24 अक्टूबर से जिला मुख्यालय पर धरने की चेतावनी, कहा- मांगें पूरी नहीं हुई
›
नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, अपहरण के 3 आरोपी पकड़े:महराजगंज में पुलिस ने पिपरिया चौराहे से दबोचा, पॉक्सो एक्ट में दर्ज है केस
संबंधित खबरें











































